पटना : बजट को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार कुछ देर पहले सदन को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने पर भड़के विधायक वेल में पहुंचे। वहीं बिहार विधान परिषद में विपक्ष की तरफ से हंगामा देखने को मिला। सदन में मुद्दे की बात कम और विपक्ष का हंगामा ज्यादा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के विधायकों ने आज फिर से सदन का बहिष्कार किया।
आज सदन की शुरुआत होने से पहले शिक्षा विभाग और सदन के अंदर विपक्ष विधायकों को जिस तरह से अपमान किया गया उसको लेकर तमाम विपक्ष पार्टी हंगामा किया। वहीं सत्ता पक्ष के विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है।
बता दें कि कल यानी मंगलवार को सदन के अंदर जिस तरह से राजद के विधायक रामवृक्ष सदा को अपमान किया गया हैं। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जबतक बीजेपी विधायक शैलेंद्र माफी नहीं मांगेंगे, तब तक सदन का विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विहीन हो गए हैं। इनका आदेश का एक अधिकारी पालन नहीं कर रहा तो समझिए उनका क्या पावर है। सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र, भाकपा माले विधायक महबूब आलम, कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक मुकेश रौशन और विधायक रामवृक्ष सदा विरोध करते दिखाई दिए।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







