लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश, विपक्ष का विरोध

डिजिटल डेस्क :  लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश, विपक्ष का विरोध। लोकसभा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश कर दिया गया। लोकसभा में एक देश एक चुनाव विधेयक पेश कर दिया गया है। सरकार की ओर से पेश इस बिल का विपक्षी सदस्यों की जमकर विरोध किया जा रहा है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने पेश किया वन नेशन वन इलेक्शन बिल

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया।

संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 जिसे एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक के रूप में जाना जाता है, इसे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पेश किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक को सदन के पटल पर रखा।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

वन नेशन वन इलेक्शन बिल को विपक्ष ने बताया असंवैधानिक, किया विरोध…

वन नेशन वन इलेक्शनविपक्ष इस विधेयक का विरोध कर रहा है। विपक्ष ने विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘यह भारत के संविधान और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर एक हमला है जिसका पुरजोर विरोध कांग्रेस पार्टा और INDIA गठबंधन करेगा। यह बिल भाजपा की मंशा व्यक्त करता है कि वो किस प्रकार से भारत के चुनाव की निष्पक्षता को छिनने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में निष्पक्ष चुनाव की हमारी मांग है।’

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...