Advertisment

सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा जारी, चंद्रशेखर ने कहा- पाठक के फरमान को बंद करे सरकार

पटना : बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। आज बजट सत्र की कार्यवाही का छठा दिन है। लेकिन बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष के विधायकों का हंगामा जारी है। सरकार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होते ही बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने केके पाठक के खिलाफ नारेबाज की। शिक्षा का अपमान करना बंद करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। केके पाठक के फरमान को बंद करो की नारेबाज़ी की गई। वही सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि जब यह शिक्षा मंत्री थे तब पाठक फैसले लिए थे तब उनकी बोलती बंद थी और आज अब विपक्ष में आने के बाद केके पाठक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिहार के स्कूलों में लगातार शिक्षा सुधार के बात करने वाले केके पाठक के खिलाफ आज बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री साथी ही साथ भाकपा माले के विधायक महबूब आलम सहित सभी विधायक सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। केके पाठक को अभिलंब हटाने की मांग की।

विवेक रंजन और कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...