रांचीः रविवार को लीगल ओपेरा के तहत विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान में विशेष रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, लोगों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम की विस्तृत रूप से जानकारी के साथ साथ अन्य कानूनी जानकारी दी गयी. संस्था के अध्यक्ष निरंजन कुमार ने मौके पर कहा कि उनकी संस्था हमेशा जरुरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करेगी. साथ में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना. उनके साथ सवांद किया.
संस्था की महासचिव श्रुति पाठक ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता व समाज सुधार अभियान के संरक्षक आकिल ईमाम खान ने जनजातीय समुदाय में उनके अधिकारों की रक्षा और विभिन्न प्रकार के शोषण से बचाव के संबंध में जानकारी दी. शिविर में ब्राम्बे पंचायत की मुखिया अनीता देवी, पंचायत सचिव लम्भा भेंगरा, जलसहिया मैरी तिग्गा, संस्था की प्रोग्राम कोर्डिनेटर सोनालिका कुमारी, लक्ष्य पाठक, सावन समेत दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद थे.







