Shoot out : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, युवक को गोली मारकर किया घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव – बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए कि निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा स्थित जीनेदपुर के समीप की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव के रहने वाले अरविंद राय का 23 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

घायल युवक शिवम कुमार सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि पुराने घर से अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर नए घर जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने दौरा तो अपराधी मौके से फरार हो गया घायल अवस्था में आनन-फानन में उस जगह से शिवम को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है।

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव

फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल शिवम कुमार का पिता सूर्यगढ़ थाना में हवलदार के पद पर कार्यरत है।

बेगूसराय गोलीकांड में 4 शूटर्स गिरफ्तार

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!