Advertisment

बेगूसराय गोलीकांड में 4 शूटर्स गिरफ्तार

एसपी योगेंद्र कुमार 2:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना : बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सीरियल फायरिंग में 4 शूटर्स

गिरफ्तार को किया गया. जिसमें एक आरोपी को जमुई के झाझा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया.

आरोपी की पहचान केशव उर्फ़ नागा के रूप में हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने छापेमारी कर तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

जिसकी पहचान सुमित, नागा, युवराज और अर्जुन के रूप में हुई है.

सभी आरोपी युवक बेगूसराय के रहने वाले हैं. इनलोगों का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है.

वहीं पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन आज कर सकती है.

झाझा रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी

बताया जाता है कि जमुई के झाझा से गिरफ्तार आरोपी

मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था.

झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे ट्रेन में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

बेगूसराय गोलीकांड का आज पुलिस खुलासा कर सकती है.

begusarai1 22Scope News

बेगूसराय गोलीकांड: सीरियल फायरिंग में एक शख्स की हो गई थी मौत

दो दिन पहले बेगूसराय में 30 किलोमीटर तक हुई सीरियल फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई

और 9 लोग घायल हुए थे. इस गोलीकांड से बिहार पुलिस और

नीतीश सरकार विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गई.

अब तक की जांच के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में दो बाइक सवार चार युवकों का हाथ था.

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.

बेगूसराय गोलीकांड: कई बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने वारदात में शामिल एक दहशतगर्द की पहचान की.

जांच एजेंसियों ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो संदिग्ध समेत

कई बदमाशों को हिरासत में लिया. इनमें से एक युवक को गुरुवार की शाम एसपी योगेंद्र कुमार बछवाड़ा के गोधना के समीप एनएच- 28 स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंचे.

नेशनल हाइवे पर पहली फायरिंग जहां से शुरू हुई थी, उस जगह उसे ले जाकर करीब 30 मिनट तक गहन पूछताछ की.

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जारी तस्वीर में वही है जो वारदात के वक्त ऑरेंज शर्ट व हाफ पैंट पहने हुए था.

रिपोर्ट: प्रणव राज/राजीव

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...