उड़ीसा पुलिस ने पुंदाग से दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची: उड़ीसा पुलिस ने रांची के पुंदाग थाना ओपी क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी देर रात की गई है।

गिरफ्तारी से पहले इस मामले में उड़ीसा पुलिस ने रांची के एसपी चंदन कुमार सिन्हा से गिरफ्तारी को लेकर जानकारी साझा भी की।

मामले पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उक्त गिरफ्तारी 2022 के 30 नवंबर दर्ज मामले के आलोक मे की गई है।प्राथमिकी में अभियुक्त अमर डेनिश और पीयूष कुमार उर्फ निशांत को आरोपी बताया गया था ।

Share with family and friends: