हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना- राजेश ठाकुर

रांचीः खुदी को कर बुलंद इतना की खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने यह मंत्र अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष और विभाग के चेयरमैन की बैठक को कांग्रेस भवन में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस से कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर व मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह भी उपस्थित थें।

बैठक को संबोधित करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि अग्रणी मोर्चा संगठन और विभाग कांग्रेस पार्टी की अनुसांगिक इकाई है, एक दूसरे के पूरक है, हमें साथ-साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देनी है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लानी है।

कांग्रेस पार्टी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसलिए अनुसांगिक संगठनों का गठन किया गया है। आज  महिला, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पंचायती राज, मनरेगा, खेल विभाग, सहकारिता सभी क्षेत्र के लोग यहां उपस्थित हैं।

सभी अनुषांगिक संगठनों और विभागों की अपनी अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपना पूरा समय सांगठनिक मजबूती और जन हित के मुद्दों पर केंद्रित करना है।

जबकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक शरीर है और मोर्चा संगठन एवं विभाग उसके अंग है। किसी भी अंग के कमजोर होने पर उसका असर शरीर पर होना तय है। मुश्किल परिस्थितियों में हमें नई राह बनानी है। संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है।

मुश्किल परिस्थितियों में नई राह बनानी है -गीता कोड़ा

कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बहुत बड़ी और उंची है। कांग्रेस पार्टी में हर जाति-वर्ग को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है। संगठन पूर्ण रूप से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमेशा मुद्दा आधारित संघर्ष करना चाहिए।

अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि अगर आपमें निष्ठा और लग्न है तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। सभी मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी। सभी राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अन्तिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img