Gumla: शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति तोड़कर किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

Gumla: सिसई थाना रोड शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मूर्ति किसने तोड़ी, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन जांच पड़ताल में जुटा है। उपद्रवी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Gumla: मां दुर्गा की मूर्ति तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

मंदिर परिसर में रहने वाले फूल बेचने वाला उमेश कुमार मालाकार ने बताया कि सावन का महीना चल रहा है। इसलिए मंदिर का मुख्य द्वार दिनभर खुला रहता है। लोग पूजा करने के लिए आते रहते हैं। गुरुवार को भी मंदिर में दोपहर 1.30 बजे तक लोगों ने पूजा की। मैं अपने कमरे में टीवी देख रहा था और लगभग 3:45 बजे मंदिर का बाजा चालू करने के लिए मंदिर के अंदर गया तो देखा कि दुर्गा मां की मूर्ति टूटी हुई थी और साथ दो तीन शिव लिंग भी टूटकर बिखरे पड़े थे। तब मैंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

Gumla: जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ नितेश रोशन खलखो मंदिर में जांच के लिए पहुंचे। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना से आक्रोशित होकर सिसई मेन रोड को टायर जलाकर एवं बैरिकेडिंग कर बाधित कर दिया गया है और शाम को सिसई की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करते हुए शीघ्र ही उपद्रवी को गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दे। जब तक उपद्रवी नहीं पकड़ा जाता है तबतक सड़क को बाधित रखा जाएगा। लोग नेशनल हाइवे को भी जाम करने पर अड़े हुए हैं।

Gumla: घटना से लोगों में आक्रोश

कुछ लोगों ने ये भी कहा कि एक विक्षिप्त सा दिखने वाला व्यक्ति पंडित के वेश में दोपहर को घूम-घूमकर भिक्षा मांग रहा था और पूछे जाने पर कभी अपना पता जामताड़ा बतलाता तो कभी तीन इमली का पेड़ बताता। लोग उस पर भी मूर्ति तोड़ने का अपना शक जाहिर कर रहे हैं। ये जांच का विषय है। पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

मौके पर हिन्दू जागरण के झारखंड परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सिसई इकाई के रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

गुमला से अमित की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img