पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टर इंटरनेट रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद करा दिया. जिससे मरीज के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बुधवार की सुबह से कई जिलों से परिजनों के साथ मरीज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. लेकिन जूनियर डॉक्टर इंटर मानदेय की मांग को लेकर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद करा कर मरीजों के इलाज करने में बाधित कर दिया. जिससे मरीजों में काफी आक्रोश है. मरीज के परिजन कई ऐसे भी है जो रजिस्ट्रेशन काउंटर से पुर्जा भी कटवा लिया लेकिन डॉक्टर देखने को तैयार नहीं है. कई घंटों तक ओपीडी सेवा बाधित रही. जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
झारखंड सरकार द्वारा इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन : दीपक प्रकाश


















