दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया जिसके बाद भाजपा और हिंदू सगठनों के कार्यकर्त्ता भड़क उठे। भड़के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर डिप्टी मेयर को उनके ही चैम्बर में बंधक बना लिया और कार्यालय में जम कर हंगामा किया। दरअसल दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘हमलोग हिंदू भाई से उतनी ही स्नेह रखते हैं जितना मुस्लिम भाई से, हमलोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितना RSS से क्योंकि दोनों 2 नेशन थ्योरी के समर्थक रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में लोगों के हंगामे की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गये।
यह भी पढ़ें – त्यागराजन बने पटना के नये जिलाधिकारी, चंद्रशेखर बने आयुक्त
आक्रोशित लोग डिप्टी मेयर से माफ़ी मांगने की मांग पर अड़े हुए थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ एक बैठक की जिसके बाद फिर डिप्टी मेयर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पोस्ट के लिए माफ़ी माँगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई अपनी टीम, जारी की सूची…
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट


