पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मामले की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब गया के डीएम त्यागराजन एसएम को पटना का डीएम बनाया गया है जबकि पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को पटना का आयुक्त बनाया गया है। गया के जिलाधिकारी के रूप में नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर का तबादला किया गया है जबकि समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) क निदेशक कौशल किशोर को अब दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को अब सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि कान्फेड के एमडी राजकुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार को खगड़िया का डीएम, सुपौल के डीएम कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम, पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार को नालंदा का डीएम, मधुबनी के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा को मुंगेर का डीएम बनाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- मैट्रिक एवं इंटर की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट…
पटना से अंशु झा की रिपोर्ट




















