विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल से शुरु की गई पद यात्रा

धनबादः झारखंड आंदोलन के पितामह स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती के मौके पर गिरीडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने पदयात्रा की शुरुआत की. मौके पर इलाके के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आमजनों ने भी हिस्सा लिया.

बलियापुर विनोद धाम से स्व. विनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल से  मिट्टी लेकर शुरु हुई यह यात्रा 27 सितंबर को रांची पहुंचेगी और राज्यपाल से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपेगी.  

Vinod bihar mahto fial 02 22Scope News

बता दें कि विनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के जनक माने जाते हैं. विनोद बिहारी महतो, एके रॉय और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मिलकर झारखंड आंदोलन का नेतृत्व किया था. अब कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले एक विशाल आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है।

विनोद बिहारी महतो की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

मौके पर कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अवतार और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड के पितामह विनोद बिहारी महतो की एक प्रतिमा राजभवन और एक दूसरी प्रतिमा विधानसभा परिसर में लगाई जानी चाहिए. इनकी जीवनी झारखंड के शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल की जानी चाहिए.

रिपोर्टः राजकुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img