बेगूसराय : बेगूसराय में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। वही मृत महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के रहने वाले श्याम पासवान की पत्नी मंजीता देवी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि मंजीता देवी घर में दीपावली को लेकर साफ सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गई। जिससे करंट लगने से बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जगह से महिला को उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने महिला की मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल इस घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को लगी। मौके पर खोदावंदपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट







