करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। वही मृत महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के रहने वाले श्याम पासवान की पत्नी मंजीता देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि मंजीता देवी घर में दीपावली को लेकर साफ सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गई। जिससे करंट लगने से बेहोश होकर वहीं पर गिर गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जगह से महिला को उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने महिला की मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल इस घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को लगी। मौके पर खोदावंदपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...