Pakur News: पाकुड़ से बड़ी खबर जहां कल्याण विभाग में 12 करोड़ के अधिक की राशि की अवैध निकासी का बड़ा मामला सामने आया है. इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने कल्याण विभाग से जुड़े कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. इस पूरे प्रकरण का खुलासा 8 दिसंबर 2025 को हुआ, जब भारतीय स्टेट बैंक की पाकुड़ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक ने आईटीडीए निदेशक सह जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का को पत्र भेजकर विभाग के बैंक खाते में गंभीर अनियमितता की जानकारी दी.
Pakur News: फर्जी एडवाइस से दूसरे खातों में भेजी गई राशि
एसबीआई के मुख्य प्रबंधक के अनुसार, जिला कल्याण विभाग के खाते से अन्य नामों पर राशि हस्तांतरण के लिए बैंक को एक एडवाइस प्राप्त हुआ था. बैंक स्तर पर जांच के दौरान पाया गया कि एडवाइस पर किए गए हस्ताक्षर बैंक रिकॉर्ड में दर्ज अधिकृत हस्ताक्षर से मैच नहीं हो रहे थे. बैंक से मिली सूचना के आधार पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने आंतरिक जांच शुरू कराई. जांच के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर से एडवाइस के संबंध में पूछताछ की गई.
Ranchi News: CM Hemant Soren ने किया शहर का औचक निरीक्षण, कहा- ‘हमारी सरकार पूरी तरह…’
Pakur News: फरवरी से चल रही थी अवैध निकासी
विस्तृत जांच में यह सामने आया है कि बीते फरवरी से लगातार अवैध रूप से राशि की निकासी की जा रही थी. पुलिस पूरे नेटवर्क, बैंकिंग प्रक्रिया और इसमें शामिल कर्मियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं. फिलहाल पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. पाकुड़ से संजय सिंह की खबर…
Highlights


