Advertisment

Palamu Crime News: फुफेरे भाई ने ममेरी बहन की हत्या के बाद की आत्महत्या, प्रेम संबंध विवाद का मामला

पलामू के मेदिनीनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, फुफेरे भाई ने बहन की हत्या कर ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेम विवाद की आशंका।


Palamu Crime News रांची: झारखंड के मेदिनीनगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कौड़िया पंचायत के पिपरडीह गांव में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

Palamu Crime News:एक ही कमरे में सो रहे थे, देर रात वारदात

मृतका खुशबू कुमारी (16) लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरामी गांव की रहने वाली थी। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने फूफा के घर आई थी। रविवार देर रात वह अपने फुफेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह (23) के साथ एक ही कमरे में सो रही थी, जबकि घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

रात करीब एक बजे आरोपी ने टांगी से खुशबू की गर्दन काट दी और मौके से फरार हो गया।


Key Highlights

  • मेदिनीनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

  • फुफेरे भाई ने ममेरी बहन की टांगी से हत्या की

  • वारदात के बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान

  • प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और विवाद की बात

  • पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया


Palamu Crime News: घटना के बाद आरोपी ने भी दी जान

हत्या के बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर भाग गया और रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूद गया। पुलिस को रात करीब तीन बजे उसका शव रेलवे लाइन पर मिला।

Palamu Crime News: प्रेम संबंध और विवाद की आशंका

मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध और किसी विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हत्या में प्रयुक्त टांगी को घर से बरामद कर लिया गया है।

Palamu Crime News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खुशबू के पिता दीपक सिंह की पिछले वर्ष ही मौत हो चुकी थी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...