Palamu : ‘डॉ. रघुवर दास’, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

214
Palamu : 'डॉ. रघुवर दास', रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Palamu : 'डॉ. रघुवर दास', रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में रघुवर दास को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
Advertisment

Palamu : पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी में आज दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

Advertisment

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने मेडिका हॉस्पीटल में पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का जाना हालचाल 

Palamu : राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

दीक्षांत समारोह के दौरान रघुवर दास को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डॉक्टरेट (डॉ) की उपाधि प्रदान की गई। अब उन्हें ‘डॉ. रघुवर दास’ के नाम से संबोधित किया जाएगा। यह उपाधि उन्हें जनसेवा, नेतृत्व और विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दी गई।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मंत्री सुदिव्य कुमार ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा… 

समारोह की सुरक्षा को देखते हुए पलामू डीआईजी समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates