रेलवे स्टेशन पर पॉकेटमार की भीड़ ने की पिटाई, RPF ने बचाई जान…

भागलपुर: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाओं में कमी देखने को नहीं मिल रही है। एक तरफ आपराधिक घटनाओं पर पुलिस कार्रवाई करती है तो बीच बीच में आमलोग भी भीड़ की शक्ल में कानून हाथ में लेने से नहीं चुकती है। ऐसा ही देखने को मिला भागलपुर रेलवे स्टेशन पर जहां भीड़ ने एक पॉकेटमार को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी। बाद में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर पॉकेटमारी के आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें – अपराधियों ने की कबाड़ी व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने घर में लगा दी आग…

बताया जा रहा कि प्लेटफ़ॉर्म नंबर 3 पर दुमका पटना एक्सप्रेस ट्रेन में चढने वाले यात्रियों की भीड़ में घुस कर पॉकेटमार लोगों का जेब काट रहा था तभी यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्लेटफ़ॉर्म पर मारपीट की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ की चंगुल से पॉकेटमार को बचा कर हिरासत में ली। आरपीएफ की टीम पॉकेटमार से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   फर्जी और घुसपैठिये मतदाताओं को संरक्षण देना चाहते हैं तेजस्वी, भाजपा कभी नहीं होने देगी पूरा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...