Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Palamu: जमीन विवाद में मारपीट में जेएमएम नेता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांकी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक की मां चिंतामणि देवी ने बताया कि सुबह मुन्ना सिंह अपने खेत पर खेत जोतने गए थे। इसी बीच खेत पर अरुण ठाकुर और डोमन ठाकुर से किसी बात को लेकर उनकी झगड़ा हो गई।

Palamu: मारपीट में जेएमएम नेता की मौत

झगड़ा होने के पश्चात अरुण ठाकुर ने मुन्ना सिन्हा के सिर पर टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा मुन्ना सिन्हा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Palamu: मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, नीरज सिंह और पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Related Posts

चाइनीस बल्ब के आगे फीका पड़ा मिट्टी के दीयों का उजाला,...

Palamu: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कुम्हार टोली में रहने वाले कुम्हार समाज के लोग आज भारी परेशानी में हैं। मिट्टी के बर्तन और...

Palamu Bank Fraud: 9.67 करोड़ की हेराफेरी में Branch Manager गिरफ्तार,...

पलामू के दंगवार ग्रामीण बैंक में ₹9.67 करोड़ की हेराफेरी का आरोपी शाखा प्रबंधक बिहार के सासाराम से गिरफ्तार, फर्जी खातों से की गई...

Palamu News: कब्र से निकाला गया BA छात्रा का शव, परिजनों...

पलामू के होटवार गांव में बीए छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शव दफना दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel