Palamu: जमीन विवाद में मारपीट में जेएमएम नेता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Palamu: जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांकी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक की मां चिंतामणि देवी ने बताया कि सुबह मुन्ना सिंह अपने खेत पर खेत जोतने गए थे। इसी बीच खेत पर अरुण ठाकुर और डोमन ठाकुर से किसी बात को लेकर उनकी झगड़ा हो गई।

Palamu: मारपीट में जेएमएम नेता की मौत

झगड़ा होने के पश्चात अरुण ठाकुर ने मुन्ना सिन्हा के सिर पर टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा मुन्ना सिन्हा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Palamu: मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, नीरज सिंह और पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...