Palamu Loksabha : पलामू से बीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत, इनसे था टक्कर…

Palamu Loksabha

Palamu – पलामू लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम ने एकतरफा मुकाबले में भारी भरकम मतों से जीत दर्ज की है। बीडी राम ने पलामू लोकसभा सीट से लगाातार तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल की है।

पलामू संसदीय क्षेत्र से लोगों बीडी राम को तीसरी बार भारी मत से सांसद के तौर पर चुनाव किया। बताते चलें की बीडी राम इससे पहले 2014 और 2019 में भी रिकॉर्ड अंतर से जीते थे। हालांकि इस बार वह अंतर कम हो गया लेकिन उन्होंने शुरू से बढ़त बनाई और अंत तक राजद प्रत्याशी ममता भुइयां से आगे रहे। नौवें राउंड के बाद अंतर से साफ हो गया कि वह चुनाव जीत रहे हैं।

इस जीत को जनता की जीत मानते हैं-बीडी राम

चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीडी राम ने कहा कि वह इस जीत को पूरे लोकसभा की जनता का जीत मानते हैं एवं इसके लिए पूरी जनता का आभार प्रकट करते हैं। जनता ने नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने के लिए उन्हें वोट किया है तथा वह इस विश्वास पर खरे उतरेंगे।

जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह भाजपा सांसद प्रत्याशी की मेहनत का फल है और जिस प्रकार उन्होंने सदन में लोकसभा से जुड़े मुद्दों को उठाया है और उसका निराकरण किया है उसके कारण ही इतने बड़े मार्जिन से जीत हुई है।

डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि सांसद प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर मैं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इसके लिए बधाई के पात्र हैं और यह उनकी और पूरे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह 10 वर्षों में भाजपा सांसद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का प्रतिफल है कि देश तथा पलामू की जनता ने उन्हें अपना मत दिया है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img