मुहर्रम में जुलूस के दौरान लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा

मोतिहारी : मुहर्रम को लेकर पूर्वी चंपारण के मेहसी नगर पंचायत में जुलूस के दौरान एक युवक के द्वारा विवादित फिलिस्तीन झंडा को लहराया गया। युवक बिना डर के बिना खौफ के फिलिस्तीनी झंडे को जुलूस के दौरान बार-बार लहराता रहा लेकिन प्रशासन के कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। बता दें कि कई जिलों में फिलीस्तीन के झंडा लहराने का मामला सामने आया है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

मुहर्रम के दौरान पहले ही जिला प्रशासन ने सभी को अलर्ट कर दिया था कि कानून को कोई भी अपने हाथ में नहीं ले सकता है। एक युवक हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहा था। किसी ने झंडा को हटाने की कोशिश नहीं की। वहीं पुलिस प्रशासन के कोई भी व्यक्ति ने जुलूस के दौरान फिलिस्तीन झंडे को लहराने से नहीं रोका। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और फिलीस्तीन झंडा हाथ में लिए हुए युवक की पहचान कर उसकी हिरासत में ले ली है। एसपी कांतेश मिश्रा के आदेश के बाद चकिया के डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने कानून कार्रवाई करते हुए युवक को हीरासत में लिया है। जानकारी देते हुए कहा कि मुहर्रम के जुलूस में फिलीस्तीन झंडा लहराने का मामला सामने आया था। वीडियो के आधार पर हमने युवक को अपने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुहर्रम को लेकर मोतिहारी पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...