Commercial Advertisment

Darbhanga में मुहर्रम के जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, प्रशासन जुटी जांच में

दरभंगा: यूपी के औराई के बाद दरभंगा में मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा जा रहा है कि वीडियो मुहर्रम के पहले दिन मिट्टी लाने के रस्म के दौरान निकली गई जुलूस का है। वारयल वीडियो में युवक टीशर्ट पहनकर फिलिस्तीन का झंडा लेकर लहरा रहा है। वीडियो वारयल होने के बाद प्रशासन अलर्ट है, तथा टीम गठित कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को दरभंगा जिला मुहर्रम कमिटी के द्वारा मिट्टी लाने के लिए जुलूस निकाला गया था। उसी क्रम में क़िलाघाट स्थित जिला मोहर्रम कमिटी कार्यालय के सामने जुलूस में कुछ युवक इस्लामिक झंडा के साथ फिलीस्तीन का झंडा लहराने लगे। जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मोहर्रम कमिटी के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ है। वीडियो की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ अमित कुमार को दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि वीडियो में जुलूस के दौरान विभिन्न प्रकार का झंडा दिख रहा है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Supaul में एक और पुलिया हुआ ध्वस्त

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

DARBHANGA Darbhanga Darbhanga

Darbhanga

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...