पप्पू ने कहा- चुनाव आयोग जो कर रहा है उसे नहीं करेंगे बर्दाश्त, होगा आंदोलन

पटना : जन अधिकार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। पप्पू ने कहा कि चुनाव आयोग जो कर रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमलोग एक बड़े आंदोलन की घोषणा करने जा रहे हैं। हम लोग बिहार की गरीब जनता के लिए जान भी देना पड़े तो हमलोग जान देने को तैयार हैं।

Goal 22Scope News

पप्पू का केजरीवाल पर तंज, कहा- रस्सी जल गई ऐंठन नहीं गया

पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का दफ्तर हो चुका है। आज हमारी बातचीत कांग्रेस प्रभारी से भी इस मामले पर हुई है। हमलोग बड़ा फैसला इसको लेकर करने जा रहे हैं जो करना होगा करेंगे। इस मामले को किसी भी हालत में चुनाव आयोग रोके। पप्पू ने कहा कि चुनाव आयोग भगवान नहीं है। अलादीन का चिराग नहीं है अब आर पार की लड़ाई होगी। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहार में अकेले चुनाव लड़ने पर कहा कि सबको अधिकार है लेकिन रस्सी जल गई ऐंठन नहीं गया।

पप्पू का बड़ा ऐलान, कहा- आयोग के खिलाफ 9 जुलाई को रेल चक्का जाम करेंगे

पटना में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीएलओ आपके पास आता हैं तो चाय पीला दीजिए, खाना खिला दीजिए लेकिन कागज मत दीजिए। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम नागरिक के हक छीनना चाहती है। हमें इलेक्शन कमिशन पर भरोसा नहीं हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट की देख रेख होना चाहिए। ये मतदाता नस्ल काटा अभियान है। पहले महाराष्ट्र में हमला किया, अब बिहार पर हमला कर रहे हैं। मूल अधिकार पर यह हमला कर रहें हैं। सबसे अधिक हानि प्रवासी मजदूर को होगा।

चुनाव जीतने के लिए संविधान को रौंदा जा रहा है – पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए संविधान को रौंदा जा रहा है। नौ जुलाई को रेल चक्का जाम करेंगे। इलेक्शन कमिशन का घेराव करेंगे। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर जाएंगे। 21 जुलाई से संसद का सत्र चलने नहीं देंगे। आज हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार और चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी से अग्राह करते हैं कि आपलोग होश में आइए। नीतीश कुमार तो अंतिम पड़ाव में हैं आप तो अपने बच्चे का ख्याल रखिए। उद्धव ठाकरे को धमकी देते हुए कहा कि अगर हिंदी बोलने बाले बिहारी, झारखंड या उतर प्रदेश पर हमला बोलेंगे तो आपका हेकड़ी निकाल देंगे, आकार आपको मारेंगे।

यह भी पढ़े : CM का बचाव तो लालू-तेजस्वी पर निशाना, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा ‘कांग्रेस 100 सीट पर…’

रंजीत कुमार और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...