पटना : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार में सियासत तेज है. राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं और एक दूसरे पर हमला बोलने से पीछे भी नहीं हट रहे हैं. राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास कांग्रेस ने एक पोस्टर लगाया है. पोस्टर में लिखा गया है कांग्रेस के साथ नहीं तो आरजेडी किसके साथ? साथ ही कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस को समर्थन देने वाले दो नेताओं की तस्वीर भी है. पहली तस्वीर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तो वहीं दूसरी तस्वीर छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की है. पोस्टर में पेपर का एक कटिंग भी लगाया गया है और उसमें लिखा गया है लालू बोले भक्त चरण दास भकचोनहर हईये हैं.
रिपोर्ट : शक्ति







