Commercial Advertisment

जहरीली शराब मामले Nitish Tejashwi पर जम कर हमला किया पप्पू यादव ने, गिरिराज सिंह पर भी भड़के…

Nitish Tejashwi

पटना: सारण और सिवान में जहरीली शराब से लोगों के मौत मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों चाचा भतीजा को बिहार के लोगों से, जहरीली शराब से मर रहे लोगों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव से भी सवाल किया कि जब आप सरकार में थे तब भी बिहार में लोग जहरीली शराब से मरे थे आपने तब क्या किया था।

उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी की आइडियोलॉजी पर चल रहा है फिर भी यहां शराबबंदी वाले बिहार में शराब का कारोबार भी चल रहा है और अवैध शराब की फैक्ट्री भी। जहरीली शराब से मरने वाले लोगों का कोई डाटा नहीं होता है न ही बेचने वाले का कोई डाटा है। जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है, सभी के शव जला दिए गए हैं। राज्य में 15 प्रतिशत से अधिक नेता अधिकारी शराब पीते हैं। तमिलनाडु केरल जैसे राज्यों में जहरीली शराब से मौत मामले में आजीवन सजा का प्रावधान है, बिहार में शराबबंदी है फिर यहां यह प्रावधान क्यों नहीं है।

आज बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के पास बहुमत है फिर कानून क्यों नहीं बना रहे। पप्पू यादव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश जी से आग्रह करता हूं कि बिहार में जहरीली शराब के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान कीजिये। जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाए जाते हैं उन्हें भी बर्खास्त करिये। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी पप्पू यादव भड़के और कहा कि गिरिराज सिंह तीन तीन मंत्रालय के मंत्री रह चुके है और उनके मंत्रालय का बिहार में कुछ काम नहीं हुआ।

वे सनातन धर्म को बचाने के लिए चले हैं, यह धर्म तो भगवान कृष्ण और शिव से चला आ रहा है। वे त्रिशूल लेकर दंगा फ़ैलाने के लिए चले हैं। आप कहते हैं कि मंदिर में मांस फेंक दिया, पाकिस्तान में हिन्दू की लड़की को मंद से उठा लिया, हिम्मत है तो पाकिस्तान को मिटा दीजिये, दाऊद इब्राहिम को लाकर फांसी दे दीजिये। बिहार में विकास के लिए आप आएंगे तो हम स्वागत करेंगे लेकिन नफरत पैदा करेंगे तो एक कदम नहीं चलने देंगे। उन्होंने इस मामले में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थोड़ा सा गैरत है गिरिराज सिंह की यात्रा रोक दीजिये या जेल में डाल दीजिये, वैसे लोग सिर्फ बिहार में नफरत पैदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘बिहार की जलवायु अनुकूलन एवं Low Carbon Emission विकास रणनीति’ के क्रियान्वयन संबंधित क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत गया में कार्यशाला आयोजित

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nitish Tejashwi Nitish Tejashwi Nitish Tejashwi Nitish Tejashwi Nitish Tejashwi

Nitish Tejashwi

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...