‘घूस लेते Officer की फोटो दो, 25 हजार इनाम लो’ पप्पू यादव ने….

बेगूसराय: बिहार में अपराध को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है वहीं दूसरी तरफ बिहार के मंत्री राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित करने की बात करते हैं। इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी राज्य में गिरते कानून व्यवस्था पर हमला किया और कहा कि सीएम नीतीश की उम्र अब बहुत अधिक हो गई है वे सरकार नहीं चला पा रहे हैं।

राज्य अधिकारी और माफिया चला रहे हैं। बिहार में इस वक्त पुलिस और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। अब तो बिहार पुलिस के मुखिया भट्टी भी जा रहे हैं तो ऐसे में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना एक चुनौती और जरूरत है। इस दौरान पप्पू यादव ने एक बड़ा एलान किया और कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए घूस लेते हुए अधिकारियों का फोटो जो कोई भी उपलब्ध करवाएंगे उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी साथ ही उन्हें 25 हजार रूपये का इनाम भी दिया जाएगा।

पप्पू यादव पटना से पूर्णिया जाते वक्त बेगूसराय में ये बातें पत्रकारों से कही थी। बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का स्वागत किया। इस दौरान पप्पू यादव ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि उन्होंने कई बार गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है लेकिन अब तक संज्ञान नहीं लिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Flood: मुहाने और निरंजना नदी उफान पर, कई गांव में घुसा पानी

Officer Officer

Officer

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img