पटना में लालू और तेजस्वी से पप्पू यादव ने की मुलाकात

पटना: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज उठी है और सभी दल के साथ ही नेता भी अपनी मनपसंद सीट पाने के लिए एड़ी चोटी एक किये हुए हैं। पूर्व सांसद एवं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कांग्रेस के साथ पूर्णिया से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस भी पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट देने के लिए महागठबंधन से बात कर रही है। इस कड़ी में पप्पू यादव मंगलवार की देर रात पटना में लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

मामले में पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज अभिभावक पितातुल्य लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी यादव से पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। मिलकर बिहार भाजपा को जीरो पर आउट करने पर चर्चा हुई। बिहार में इंडिया गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है। विदित हो कि पप्पू यादव पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। उनकी पत्नी पहले ही कांग्रेस से राज्यसभा में सांसद हैं

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img