पप्पू यादव ने Purnea में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे पैसे, कहा…

पूर्णिया: लाख विरोध के बावजूद जनता के हर सुख दुःख में साथ रहने का वादा कर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बनने के बाद अपने वादा को लगातार पूरा करते नजर आते हैं। पप्पू यादव पूर्णिया के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का मदद किया। उन्होंने जंगलटोला, टोपरा, बिंदटोली, बलिया और साधोपुर गांव का दौरा कर करीब दो लाख रूपये का वितरण बाढ़पीड़ितों के बीच किया।

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया है लेकिन हम अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हैं और बेटा होने का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे लोगों को विपदा की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ेंगे। पप्पू यादव ने अगले दिन पांच सौ से अधिक पीड़ित परिवार के बीच राशन और अन्य आवश्यक वास्तु वितरित करने की भी बात कही।

पप्पू यादव ने आमजन और समाजसेवियों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में एकजुट हो कर पीड़ित परिवारों की सहायता करें। बता दें कि बाढ़ के शुरुआती दिनों से ही पप्पू यादव और उनकी टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की सहायता कर रहे हैं और उनके बीच भोजन, दवा इत्यादि का वितरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर ASP ने किया निरीक्षण

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea

Purnea

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img