Advertisement
Advertisement

अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए अभिभावक हो जाएं तैयार, आज से ऑटो…

पटना : राजधानी पटना के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि कई हजार ऑटो बंद होने वाली है। बिहार सहित राजधानी पटना में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार (State Government) के परिवहन विभाग (Transport Department) और पुलिस प्रशासन (Police Administration) ने स्कूली बच्चों को ऑटो से स्कूल ले जाने और ले आने पर आज यानी एक अप्रैल से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने जिलों के ट्रैफिक एसपी और डीटीओ को स्कूली बच्चों के लिए ऑटो सेवा बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस निर्देश को राजधानी पटना में सख्ती से लागू करने के लिए पटना डीटीओ और ट्रैफिक एसपी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में पटना और आसपास के इलाकों में करीब चार हजार ऑटो और ई-रिक्शा स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में प्रयोग में लाए जा रहे हैं। आज से इन सभी वाहनों पर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

नियम न मानने पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, इन चार हजार वाहनों में एक हजार पटना नगर निगम क्षेत्र में और तीन हजार से अधिक ग्रामीण और प्रखंड क्षेत्रों में चल चल रहे हैं। इस प्रतिबंध के तहत आज से पटना नगर निगम, नगर परिषद और जिले के सभी प्रखंडों और ग्रामीण इलाकों में संचालित होने वाले प्राइवेट स्कूल ऑटो का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यदि वे बच्चों को लाते-ले जाते पकड़े जाते हैं तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

इस वजह से लिया गया फैसला

इसको लेकर पटना के डीटीओ उपेंद्र पाल ने बताया कि एक अप्रैल से स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई स्कूल या ऑटो चालक इस नियम को नहीं मानता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, लगातार शिकायत मिलती थी कि ऑटो में जरूरत से ज्यादा संख्या में स्कूली बच्चों को बैठाया जाता था। ग्रामीण इलाकों में कई ऑटो जर्जर हालत में हैं, जिससे दुर्घटनाएं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े : 24 को मिथिला आएंगे PM मोदी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सम्राट, ललन व DGP

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...