Paris Olympics: मनु भाकर ने सरबजोत के साथ भारत को दिलाया एक और मेडल, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

Paris Olympics: भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने सहयोगी सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत को एक और ओलंपिक मेडल दिलवाया है। मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें को बधाई दी है।

Paris Olympics में मेडल जीतने पर हेमंत सोरेन ने दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, ‘एक ओलंपिक में दो मेडल। शानदार मनु! ओलंपिक में देश को दूसरा पदक दिलाने के लिए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपने अपने उम्दा प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है।

Paris Olympics में भारत को पहला मेडल

बता दें कि, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर यह मेडल दिलाया था। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उस दौरान भी सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ‘ अपने शानदार खेल से ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।’ वहीं भारत के अर्जुन बाबूता ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।’

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...