कमला गंगा फास्ट पैसेंजर में यात्री के साथ मारपीट व लूटपाट

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पटना से जयनगर जाने वाली कमला गंगा फास्ट पैसेंजर में यात्री के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल यात्री ने अनिकेत ने बताया कि पटना से अपना स्वर्ण आभूषण दुकान बंद कर अपने घर बाढ़ ट्रेन से आ रहा था।

अथमलगोला स्टेशन पर कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन खंडी थी, तभी 7 से 8 की संख्या में लोग आए और करने लगे मारपीट – पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि अथमलगोला स्टेशन पर कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन खंडी थी, तभी सात से आठ की संख्या में लोग आए और मारपीट कर उसके हाथ से हैंड बैग ले भागे। हैंड बैग में 60 हजार रुपए नगद के साथ सीने की चैन और पायल रखी हुई थी। ट्रेन के बाढ़ स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी में लिखित शिकायत दिया गया। अनिकेत ने बताया कि पटना में सोना चांदी का दुकान है। साथ ही अन्य दुकानों में सप्लाई भी करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : भीषण कटाव की चपेट में मोकामा प्रखंड का पूर्वी इलाका…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img