NRHM कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मियों में आक्रोश

Palamu: Palamu में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत NRHM कर्मियों ने लंबित वेतन भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है। कर्मियों ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र सौंपकर जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

NRHM कर्मचारियों का वेतन नवंबर 2025 से लंबित है

कर्मियों द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि सभी NRHM कर्मचारियों का वेतन नवंबर 2025 से लंबित है। कई बार आग्रह और आवेदन देने के बावजूद फरवरी 2026 तक भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में कहा गया है कि लगातार मांग करने के बावजूद वेतन भुगतान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाने से कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मजबूर होकर सभी एनआरएचएम कर्मचारी 11 मार्च 2026 से अपने-अपने कार्यस्थल पर एक जगह उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे संबंधित कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे

कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे संबंधित कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि वेतन भुगतान के लिए सकारात्मक पहल की जाती है, तो कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट जाएंगे। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि एनआरएचएम कर्मचारी संघ और उपायुक्त को भी भेजी गई है, ताकि मामले पर जल्द कार्रवाई हो सके। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन भुगतान उनकी मूलभूत आवश्यकता है और इसे लेकर विभाग को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

 

 

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...