
Desk. खबर मुंबई से है। एक उड़ती फ्लाइट में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर फ्लाइट के क्रू मेंबर ने मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने बाथरूम में बीड़ी पी ली। इसकी बदबू लगने के बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर ने चेक किया तो बाथरूम में बीड़ी पाया गया। इसके बाद आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने विमान में लाइटर जलाया और बीड़ी पी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस समय जुडिशल कस्टडी में है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।




