Breaking: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की आई कॉल, मचा हड़कंप

Delhi Airport: बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की कॉल आई। इससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली आने वाली थी। हालांकि अभी तक कॉल करने वाले का पता नहीं चल पया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह कॉल तब आई है, जब राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी चल रही है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किये गये हैं। यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की कॉल किसी एयरपोर्ट अथॉरिटी या फिर रेलवे स्टेशन अथॉरिटी को आई है। ट्रेन और फ्लाइट में बम होने की झूठी कॉल अक्सर मिलती रहती है।

पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह उड़ी थी। दावा किया गया था कि एयरपोर्ट पर बम है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली थी। वहीं नवंबर महीने में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच में यह भी हॉक्स कॉल ही निकली थी।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...