ट्रांसपोर्ट नगर एवं मौर्यालोक के 289 बकायेदारों के आवंटन को रद्द करेगा पटना नगर निगम

पटना : पटना नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के आवंटित भूखंडों एवं मौर्यालोक के आवंटित दुकानों/कार्यालयों के आवंटन को रद्द किया जाएगा। पटना नगर निगम द्वारा ऐसे चिन्हित भूखंड/दुकान/कार्यालय से संबंधितो को नोटिस देने के बाद भी बकाया रख-रखाव एवं मालगुजारी की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

ट्रांसपोर्ट नगर एवं मौर्यालोक के कुल 289 बकायेदार

ट्रांसपोर्ट नगर के कुल 53 भूखंड ऐसे हैं जिन पर 1,42,22,535 रूपये रख-रखाव एवं मालगुजारी की राशि बकाया है।मौर्यालोक परिसर के कुल 236 दुकान/कार्यालय ऐसे हैं जिन पर 4,20,59,985 रूपये रख-रखाव एवं मालगुजारी की राशि बकाया है।

पूर्व में ही दिया जा चुका है सभी बकायेदारों के नोटिस

पटना नगर निगम द्वारा पूर्व में ही बकायेदारों को रख-रखाव एवं मालगुजारी की राशि जमा करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। परंतु अभी तक इनके द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में पटना नगर निगम द्वारा कड़ा कदम उठाते हुए सभी बकायेदारो से संबंधित आवंटित भूखंड/दुकान/कार्यालय के आवंटन को रद्द किया जाएगा।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...