झारखंड से द.भारत जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दे…23 फरवरी से इस रुट के लिए चलेगी Special Train

Train Update: त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है और त्योहार आने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ जुटने लगती है। इसी बीच धनबाद से साउथ इंडिया जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब आप धनबाद-यशवंतपुर Special Train से भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

इस रुट से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

बता दें रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 06563 यशवंतपुर-धनबाद 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक हर शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7:30 बजे खुलकर सोमवार को दिन के 10:15 बजे धनबाद पहुंचेगी।

पारसनाथ,हजारीबाग होते हुए चलेगी ट्रेन

06564 धनबाद-यशवंतपुर 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक हर सोमवार को धनबाद से रात 8:45 बजे खुलकर बुधवार की रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 3 एसी के 2, स्लीपर के 13 और जनरल के 4 कोच होंगे। इसका परिचालन पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, इटारसी के रास्ते होगा। इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस विशेष ट्रेन में अभी दोनों तरफ से सीटें उपलब्ध हैं।

क्या होगा ट्रेन का किराया

अगर आप इस Special Train से ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको एक हजार से ऊपर किराया देना होगा। इस विशेष ट्रेन में धनबाद से यशवंतपुर का किराया स्लीपर क्लास में 1130 रुपए और थर्ड एसी श्रेणी में 2765 रुपए है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!