Advertisment

पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

पटनाः पटना हाई कोर्ट में बुधवार को शताब्दी भवन के लॉबी में सात जजों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस राजन गुप्ता, कर्नाटक हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस पी वी बजनथ्री और केरल हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस ए एम बदर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

अभी भी 27 जज के पद रिक्त पड़े हैं

इसके साथ ही चार नवनियुक्त न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा और न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा को भी दिलाई गई.

कल से ये सभी जज अपना कार्य प्रारंभ कर देंगे. आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं, अभी भी 27 जज के पद रिक्त पड़े हैं.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...