Patna News: राज्य कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- ‘जो किसानों के हक पर डाका डालेगा…’

Patna News: वर्तमान में राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है. राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिसमें 2.16 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.40 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.21 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.35 लाख मीट्रिक टन एमओपी तथा 1.10 लाख मीट्रिक टन एसएसपी का भंडार शामिल है. उर्वरकों की कालाबाजारी एवं मूल्य पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार छापामारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है.

यह जानकारी मंगलवार को राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, हम किसी भी कीमत पर किसानों को परेशान नहीं होने देंगे. हमें जैसे ही गड़बड़ी होने की सूचना मिली, विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है. उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए मुख्यालय और जिला स्तर पर उड़नदस्ता बनाए हैं.

Patna News: किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार है. हम अपील करते हैं कि अफवाहों पर किसान ध्यान न दें. किसान किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

Patna News: स्कूलों के मिड-डे मील में खास बदलाव, सिर्फ दो महीने लागू होगा अंडा एवं मौसमी फलों का नया रेट

Patna News: कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी करने वाले लोग सचेत हो जाएं, उनको किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. राज्यभर में लगातार छापेमारी चल रही है. कृत्रिम रूप से संकट पैदा कर किसानों को गुमराह करने वालों पर सरकार की कड़ी नजर है. जो किसानों के हक पर डाका डालेगा उस पर कानून का डंडा चलेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर निर्यात एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.

Patna News: कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने ये कहा

वहीं कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि किसानों से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. सभी जिलों में प्रखंडवार उर्वरक का उप-आवंटन आच्छादन एवं आवश्यकता के आलोक में करने का निर्देश दिया गया है.

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...