दिल्ली के 2 अपराधी को पटना पुलिस ने धर दबोचा

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के डीएसपी-2 डॉ. कुमार गौरव ने आज प्रेसवार्ता किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई केसों का खुलासा करते हुए कहा कि दिल्ली के दो अपराधी पटना सिटी में पकड़े गए हैं। डीएसपी-2 ने कहा कि दो अपराधी दिल्ली के रहने वाले जिनका नाम मोहम्मद नाजिम (48 वर्ष) और फैजी उर्फ फैजान शकीरा को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरिय पुलिस अधीक्षक महोदय पटना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष रात्रि छापामारी में आज रात्रि गश्ती एवं विशेष छापामारी के पश्चात लौटने के क्रम में नंदनगर कॉलोनी स्थित एनसीसी कार्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े थे।

पटना पुलिस ने कहा कि पुलिस गश्ती देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और लोहा का दो खंती बरामद किया गया। वहीं पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि हमलोग दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों अपराधी ने बहुत सारी बातों का खुलासा किया। डीएसपी-2 कुमार गौरव ने कहा कि दिल्ली से मुंबई और बिहार में इन लोगों का गिरोह चल रहा है। जिन्हें भी हमलोग शिनाखत कर चुके हैं। बहुत जल्द वह लोग भी पकड़े जाएंगे। डीएसपी-2 ने कहा कि अंतरराज्य गिरोह के यह दोनों सदस्य हैं। इन लोगों का बहुत बड़ा नेटवर्क है। यह लोग ठगी का काम भी करते हैं। जिनकी तहकीकात की जा रही है। बहुत बड़ा खुलासा होगा। इन लोगों को पूछताछ की जाएगी। इन लोगों को रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी देखें :

वहीं दूसरी घटना के बारे में बताया कि मेहनदीगंज थाना मे एक चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था। जिसमें 20 लाख रुपए की चोरों ने चोरी की थी। बैंककर्मी सुरेश राम के घर में 22 नवंबर की रात्री में मकान का दरवाजा को तोड़कर नगद एंव गहने की चोरों चोरी किया था जिसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे। उन लोगों के पास से तीन लाख रुपए के गहने एव 13 हजार रुपए की नगद राशि बरामद किया गया है। यह लोग दिन में रेकी करते थे। खाली मकान को देखकर रात्रि में घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर चोरी किया करते थे। तीनों कई कांड में संलिप्त हैं। कई थानों में इनके ऊपर केस दर्ज है। मुकदमा दर्ज है। वहीं यह कामयाबी पटना सिटी डीएसपी-2 डॉक्टर कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान दोनों कांडों का उद्वेदन हुआ है। सामान भी बरामद किया गया है। यह प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस को धक्का मारकर भागने वाले आरोपी के साथ गाड़ी बरामद

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!