PATNA POLICE ने चार चोर को किया गिरफ्तार, कई कांडों में थे शामिल

पटना: पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल चार चोर को कैश और चोरी में प्रयुक्त औजार के साथ गिरफ्तार किया है। चोरों ने पुलिस पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 मई को चौक थाना को एक सूचना प्राप्त हुई कि चोरों ने लल्लू बाबू का कुचा स्थित घर में रात में ताला तोड़ कर चोरी कर ली।

सूचना के आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए एक टीम गठित की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार चोरों को चिह्नित किया और कार्रवाई करते हुए दो चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त औजार कर चोरी का सामान और 21105 रुपये बरामद कर लिया। गिरफ्तार छोटू कुमार और छोटू पंडित ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए चोरी का सामान बेचने वाली जगह के बारे में जानकारी दी।

चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दो दुकानदाररजत खत्री और आयुष राज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी लोगों ने चोरी की अन्य 6 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

रोहिणी आचार्य ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप, कहा ‘मेरे ऊपर किया जानलेवा हमला’

PATNA POLICE PATNA POLICE PATNA POLICE

PATNA POLICE

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...