Patna पुलिस ने कुख्यात को दबोचा, विभिन्न थानों में दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मामले

पटना:  एक तरफ बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएँ हो रही है तो दूसरी तरफ पुलिस भी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण और हत्या मामले के आरोपी कुख्यात अपराधी जिमी को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। Patna पुलिस ने यह सफलता एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हासिल की।

मामले को लेकर Patna टाउन एएसपी दीक्षा ने बताया कि बीते वर्ष 15 फरवरी को राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड से एक बच्चे का अपहरण जिमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर किया था। बच्चे का अपहरण करने के बाद उन लोगों ने परिजनों से फिरौती के रूप में मोटी रकम की मांग की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के निर्देशानुसार पीरबहोर थाना की पुलिस ने एसआईटी का गठन कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था जबकि अपहरण करने वाले सभी अपराधी भागने में सफल रहे थे। Patna 

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – Digha घाट से दीदारगंज जाना होगा आसान, कल CM करेंगे लोकार्पण

घटना की छानबीन के दौरान घटना के मुख्य आरोपी के रूप में जिमी का नाम सामने आया था जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। घटना के करीब एक वर्ष बाद Patna के पीरबहोर थाना की पुलिस ने एसआईटी के साथ संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात को अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात पर पीरबहोर, कदमकुआं, कंकड़बाग थाना समेत विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    25 बालू घाट Surrender फिर भी राजस्व में हुई वृद्धि, राज्य सरकार के प्रबंधन से…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img