NEET परीक्षा में धांधली को लेकर पटना पुलिस ने कई इलाकों में की छापेमारी

पटना : राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) में धांधली को लेकर पटना पुलिस की छापेमारी कई इलाकों में चल रही है। छापेमारी गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पटना के रामकृष्णा नगर, बोरिंग रोड़, शास्त्री नगर, एयरपोर्ट और दानापुर समेत कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी चल रही है। पूरे मामले की जांच पटना पुलिस कर रही है। बता दें कि कल यानी पांच मई को पूरे देश में नीट की परीक्षा हुई थी।

अभी तक 12 लोग हिरासत में लिए गए

नीट परीक्षा में धांधली मामले में अभी तक कुल 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पटना के शास्त्री नगर थाना में पूछताछ चल रही है। कोतवाली डीएसपी और सचिवालय डीएसपी थाने में मौजूद हैं। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार लोगों में सॉल्वर और कई परीक्षार्थी शामिल है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जले हुए प्रश्न पत्र बरामद किया गया है। प्रश्न पत्र की सत्यता की जांच हो रही है। फिलहाल नीट का प्रश्न पत्र होने का सबूत नहीं है। प्रश्न पत्र से मिलान करने में पटना पुलिस जुटी है। पटना पुलिस के आलाधिकारी भी जांच में शामिल है। पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई।

यह भी पढ़े : अब हाईटेक नजर आएगी पटना पुलिस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img