पटना पुलिस ने बरामद किया आग्नेयास्त्रों का जखीरा

पटना : राजधानी में आग्नेयास्त्रों का जखीरा पटना पुलिस ने बरामद किया है। मामला पटना के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित आमनाबाद इलाके का है जहां एक बॉलरों कार से अवैध आग्नेयास्त्रों की तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी एसपी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमानबाद इलाके से अवैध हथियारों की खेप चार चक्का वाहन से ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्रबल के द्वारा मेहंदीगंज गांव के पास एक बोलोरो को रोका गया। जिसमें तीन रायफल, 102 जिंदा कारतूस, एक बोलोरो कार के साथ एक श्रवण चौधरी उर्फ गोरख चौधरी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स हथियार तस्कर गिरोह से जुड़ा सदस्य है जो पटना में ये खेप डिलीवर करने जा रहा था। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में आगे कुछ बताने से बचती नजर आ रही है। वहीं गिरफ्तार हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य को पटना पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हथियार और कारतूस संभवतः बालू खनन के अवैध माफियाओं को डिलिवरी करने का इरादा हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : प्रदीप सिंह के विवादित बयान से लोगों में भारी गुस्सा, सड़क जाम और आगजनी

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा...

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) आज ग्रहों की चाल आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करने वाली है। चंद्रमा की स्थिति मानसिक...

आज का इतिहास: 10 अप्रैल 1976 को देश में आपातकाल का...

आज का इतिहास | 50 साल पहले आज आज से ठीक 50 साल पहले, यानी 10 अप्रैल 1976—भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा था,...

उत्तर प्रदेश आज की बड़ी खबरें – गर्मी का प्रकोप, कानून-व्यवस्था सख्त,...

उत्तर प्रदेश आज की बड़ी खबरें  उत्तर प्रदेश में आज का दिन कई अहम घटनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच गुजरा। राज्य के अलग-अलग जिलों...

झारखंड मौसम अपडेट : कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, अगले 5...

झारखंड मौसम अपडेट झारखंड में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान सामान्य से...

बिहार मौसम रिपोर्ट : भीषण गर्मी का अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव,...

बिहार मौसम रिपोर्ट  बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही भीषण गर्मी (Heatwave) की स्थिति बनने लगी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img