Patna पहुंचा शहीद मनीष का पार्थिव शरीर, डिप्टी सीएम सहित कई नेता पहुंचे…

पटना: जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी में तैनात शहीद जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार को विशेष विमान से पटना लाया गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर पक्ष और विपक्ष के नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटना एयरपोर्ट पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पाटलिपुत्रा की सांसद मीसा भारती के साथ ही बिहार सरकार के कई मंत्री पहुंचे थे। शहीद का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। Patna Patna Patna Patna 

इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश शहीद के महान बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, शौर्य और समर्पण भारत के युवाओं को प्रेरित करेगा। इस अत्यंत कठिन समय में हम भारत माता के वीर सपूत मनीष कुमार के परिजनों के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें – मैं ही नहीं पूरी दुनिया कहेगी Gayaji, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने CM का जताया आभार

वहीं इस दौरान सांसद मीसा भारती ने कहा कि देश भर में देश के लिए शहीद जवानों को सम्मान दिया जाता है लेकिन बिहार के शहीदों को पूरा सम्मान नहीं दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि शहीदों के परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाये। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे सिर्फ शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर भेज देने से कुछ नहीं होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाएं Zero Tolerance, निगरानी विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने कहा….

पटना से विवेक रंजन पांडेय एवं रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...