पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा लोगों ने किया सड़क जाम

नालंदा : बाइक सवार की शिकायत ले थाना जाने पर पुलिस कर्मी द्वारा पिटाई के विरोध में मंगलवार की देर शाम लोगों ने सड़क जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही भागनबीघा, सोहसराय और रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया जिसके बाद उग्र लोग शांत हुए। परिजनों ने बताया कि बबुरबन्ना गांव निवासी कांति देवी को मोहल्ले के ही निरंजन पासवान ने 30 सितंबर को बाइक से धक्का मार दिया था। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। हादसे के बाद जब लोगों की भीड़ जमा हुई तो उसने इलाज का पूरा खर्च देने की बात कहा था।

आपको बता दें कि एक अक्टूबर को जब जख्मी का पुत्र शंकर कुमार रुपए मांगने निरंजन के पास गया तो उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ शंकर के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इसकी शिकायत करने पर पुलिस निरंजन के सहयोगी धीरज को अपने साथ लेकर थाने चली गई। मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद सुलझाने के लिए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भागनबीघा थाना पहुंचे। वहां मौजूद एक अधिकारी जख्मी के परिवार को बुलाने को कहा, जैसे ही शंकर का परिवार थाना पहुंचा उसके साथ पुलिस मारपीट करने लगी। पुलिस पदाधिकारी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की भी बात नहीं सुने। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मोहल्ले के पास पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच बाइक के धक्का के बड़ा विवाद हुआ था। पुलिस पर पिटाई का लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : नालंदा में एक साथ 5 घरों में चोरी

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 28 से 30...

Ramgarh News: रामगढ़ में सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के सफल आयोजन और आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों...

Ramgarh News: एक शपथ, बड़ा बदलाव! मंझला चुम्बा में नशे के...

Ramgarh News: प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के उद्देश्य से चल रहे 'जागरूकता अभियान-2026' के तहत मंझला चुंबा ग्राम...

कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा...

Jamshedpur News: पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में कार्रवाई...

भूमि अधिग्रहण व आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग व नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ...

मोबाइल दुकान चोरी कांड का सफल उद्भेदन : 5 अभियुक्त गिरफ्तार,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में 24 मई 2026 को हुई चोरी की घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img