आईटीआई मोड़ गैस गोदाम गली में जलजमाव, निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

Bokaro: आईटीआई मोड़ स्थित गैस गोदाम गली के लोग लंबे समय से जलजमाव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह पानी भरे रहने से स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। एक साल बीत जाने के बावजूद नगर निगम की ओर से न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई और न ही नियमित कूड़ा उठाव की।

निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

स्थानीय निवासी नीरजा नंद गिरी ने बताया कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और यहां कई छोटे-छोटे कारखाने भी हैं। इसके बावजूद नगर निगम की लापरवाही के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूजा सिंह ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना इसी जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

बीमारी का बढ़ रहा खतरा

गली से होकर रोज दर्जनों लोग और बच्चे गुजरते हैं, मगर गंदगी, जलजमाव और मच्छरों की बढ़ती समस्या बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी डीके पांडे ने कहा कि अगर जल्द ही जल निकासी और सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

निगम की लगातार अनदेखी से जनता परेशान है और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ़ आश्वासन से समस्या हल नहीं होगी, अब कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...