रांचीः डीसी ने किया भारतीय खाद्य निगम और राज्य खाद्य निगम गोदाम का निरीक्षण

रांचीः नगड़ी स्थित भारतीय खाद्य निगम और कडरु स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्टाक पंजी, आयात पंजी, निर्यात पंजी, भारतीय खाद्य निगम से मिले आवंटन, गोदाम में अनाज के रखरखाव, डिलीवरी की व्यवस्था, साफ सफाई आदि बिंदुओं की जांच की.

इसे भी पढ़ेंः स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से सर्पदंश पीड़ित महिला की हुई मौत नहीं खुला अस्पताल का द्वार

भारतीय खाद्य निगम की कार्य प्रक्रिया की ली जानकारीः 

उपायुक्त सबसे पहले नगड़ी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पहुंचे. यहां उपायुक्त ने डिपो इंचार्ज जीवन किशोर राम से रेल हेड से खाद्यान्न को प्रखंड तक भेजे जाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली. गोदाम में शेड डिस्ट्रीब्यूशन, स्टॉकिंग, खाद्यान्न सुरक्षा की जानकारी ली. संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि एक स्टॉक में 7 ब्लॉक होते हैं और खाद्यान्न की सुरक्षा जैसे- चूहे और कीड़ों से बचाव के लिए नियमित तौर पर सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाते हैं. उपायुक्त ने गोदाम में चल रही लोडिंग की प्रक्रिया को भी करीब जाकर देखा.

inspection done by dc1 22Scope News

एसएफसी गोदाम में अनाज के रखरखाव पर दिए कई निर्देशः

एफसीआई नगड़ी का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एसएफ़सी कडरू पहुंचे. गोदाम पहुंचकर उन्होंने स्टाक पंजी, आयात पंजी, निर्यात पंजी, भारतीय खाद्य निगम से मिले आवंटन, गोदाम में अनाज के रखरखाव, डिलीवरी की व्यवस्था, साफ सफाई आदि बिंदुओं की जांच की. इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रबंधक को अनाज के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए. उपायुक्त ने प्राप्त अनाज के वितरण का रजिस्टर से मिलान भी किया. गोदाम में नमक और चीनी के रखरखाव की भी जांच की. सभी प्रखंडों में खाद्यान के ससमय उठाव और वितरण को लेकर उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी कई दिशा निर्देश दिए.

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...