दक्षिण अमेरिकी देश चिली में आए भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग

डिजिटल डेस्क : दक्षिण अमेरिकी देश चिली में आए भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग। दक्षिण अमेरिकी देश चिली के उत्तरी क्षेत्र में गुरूवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तिव्रता 6.1 की थी।

इसके झटके अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र चिली के गांव सैन पेड्रो डी अटाकामा से 104 किलोमीटर साउथवेस्ट में था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। खास बात यह कि इस भूकंप के बाद चिली में सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

चिली में दोपहर में लगे भूकंप के झटके

चिली में तेज भूकंप के ये झटके वहां के समयानुसार गुरूवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर लगे। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वे (United States Geological Survey) ने बताया कि  भूकंप का केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो बोलीविया की सीमा के पास स्थित एक छोटा सा शहर है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी और यह दोपहर 12:21 बजे आया।  चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने भूकंप को मध्यम तीव्रता का बताया।

एजेंसी ने कहा कि वह किसी भी संभावित नुकसान का आकलन करती रहेगी। एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकंप से “सुनामी उत्पन्न करने की स्थिति” नहीं बनी है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

रिंग ऑफ फायर में स्थित है दक्षिण अमेरिकी देश चिली

दक्षिणी अमेरिका का देश चिली रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से भूकंप और सुनामी आती हैं। यहां टेक्टोनिक प्लेटें प्रशांत महासागर की सतह के नीचे टकराती हैं और भूकंप और सुनामी पैदा करती हैं।

चिली में 2010 में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप की दर्दनाक यादें अब भी लोगों के मन में ताजा हैं, जिसमें सुनामी आई थी और 526 लोगों की जान चली गई थी।

इसके बाद चिली ने आपातकालीन प्रक्रियाओं में सुधार किए हैं और इमारतों में शॉक-अवशोषक उपकरण लगाए हैं ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान को कम किया जा सके।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

साल 1960 में भी डोली थी दक्षिण अमेरिकी देश चिली में धरती

वर्ष 2010 से पहले साल 1960 में भी चिली की धरती डोली थी। यह 20वीं सदी में दर्ज किया गया सबसे बड़ा भूकंप था। न सिर्फ भूकंप दर्ज किया गया था बल्कि इससे सुनामी भी पैदा हुई थी।

तब भूकंप दोपहर 3.11 बजे चिली के तट से लगभग 100 मील (160 किमी) दूर, वाल्डिविया शहर में केंद्र था। आम तौर पर माना जाता है कि झटके की तीव्रता 9.5 थी।

इस भूकंप और सुनामी की वजह से 2 मिलियन से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में 1,655 लोग मारे गए थे और 3 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img